Breaking News

नवरात्र व ईद को लेकर बिल्सी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Spread the love

बिल्सी। चैत्र नवरात्रि एवं आगामी ईद-उल-फितर पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी के.के. तिवारी ने प्रभारी निरीक्षक बिल्सी के साथ पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख स्थानों एवं चौराहों पर पैदल गश्त किया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत की। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बना रहे।
पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में भरोसा बढ़ा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 सितंबर से, बदायूं होकर चलेगी

Spread the loveबदायूं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन के …