Breaking News

उझानी व जरीफनगर पुलिस की कार्रवाई, चार अभियुक्त अवैध असलहों सहित गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना उझानी व थाना जरीफनगर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को अवैध असलहों सहित गिरफ्तार किया है।
थाना उझानी पुलिस ने गश्त के दौरान रौली किनापुर रोड से प्रदीप पुत्र हरिओम व राजेश उर्फ लल्ला पुत्र बन्नू उर्फ बनवारीलाल निवासी विजयनगर कॉलोनी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान प्रदीप के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस तथा राजेश के पास से एक चाकू बरामद हुआ। इस संबंध में थाना उझानी पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
वहीं थाना जरीफनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सरताज पुत्र रियासत निवासी बस्तोई सिकरी को कुंडा मोड़ रसूलपुर रोड से एक तमंचा व कारतूस सहित तथा हरीश पुत्र पूरन सिंह निवासी करियावैन को उस्मानपुर तिराहे से एक तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सरताज व हरीश के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा सभी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love बरेली 29 मई, 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, …

error: Content is protected !!