Breaking News

ईद की नमाज़ में उमड़ा जनसैलाब, अमन-चैन की दुआओं से गूंजा बिसौली

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान
बिसौली। नगर व क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। ईदगाह में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज़ अदा कर मुल्क की सलामती, अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। नमाज़ के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशियों का माहौल देखने को मिला।
ईद के मौके पर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। सुबह से ही लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह और मस्जिदों की ओर जाते दिखाई दिए। ईदगाह में काजी इजहारुल हक अशरफ ने नमाज़ अदा कराई, जिसके बाद हजारों लोगों ने एक साथ देश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
नगर की बिलाल मस्जिद में मौलाना शादाब रजा उवैसी और बड़ी मस्जिद में मौलाना बिलाल अख्तर नूरी ने ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा कराई। नमाज़ के बाद सभी ने देश में शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुबह से ही सभी प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
इस दौरान एसडीएम राशि कृष्णा, नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि यादव, चौकी इंचार्ज अमित चौहान, चौकी प्रभारी सुभाष सिंह, सपा नेता एवं पूर्व कोऑर्डिनेटर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग सतीश प्रेमी, काजी शाहनवाज खान, वाजिद खान, राशिद मंसूरी, बड़ी मस्जिद के सदर मुन्ने खां, नगर पालिका सभासद बाबू फारुकी, सफीक अहमद सलमानी, इकबाल मलिक, जाकिर खां सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!