संवाददाता: गोविंद देवल
बिसौली। नगर में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर (राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार) सतीश प्रेमी और पूर्व नगर अध्यक्ष काजी शाहनवाज खां ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं।
सतीश प्रेमी ने कहा कि ईद का त्योहार किसी एक समुदाय का नहीं, बल्कि पूरे देश का पर्व है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदू और मुसलमान के बीच कोई भेदभाव नहीं है। धर्म और पूजा-पद्धति भले अलग हो, लेकिन देश की खुशहाली और तरक्की के लिए सभी एकजुट हैं।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह हाल ही में मुस्लिम समुदाय ने हिंदू भाइयों के साथ मिलकर होली का पर्व मनाया, उसी तरह आज हिंदू समाज के लोग भी ईद की खुशियों में शामिल होकर सेवइयां साझा कर रहे हैं। यही भारत की असली पहचान है।
इस अवसर पर काजी शाहनवाज खां, मशकूर खान, मशहूद खां हमदम, हनीफ कुरैशी, बब्बू खान, जाकिर खां, अफजल फारूकी, नगर पालिका सभासद बाबू फारुकी, राजा फिरोज, हमजा खान, इजहार खान, शकील फारूकी, राजा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat