Breaking News

लोकतंत्र विजय दिवस पर गरजी आवाज, सेनानियों के सम्मान बढ़ाने की उठी मांग

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। भारतीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति के तत्वावधान में लोकतंत्र विजय दिवस के अवसर पर एचपी इंटरनेशनल कॉलेज में मंडलीय सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं लोकतंत्र सेनानी हर प्रसाद सिंह पटेल ने की।
गोष्ठी में प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार अटल ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए भरोसा दिलाया कि जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में वृद्धि की मांग रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि सम्मान राशि बढ़ाने के साथ-साथ अन्य सुविधाओं पर भी गंभीरता से चर्चा की जाएगी।
उन्होंने आपातकाल के काले इतिहास को याद करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को लोकतंत्र की हत्या के उस दौर से अवगत कराना जरूरी है। इसके लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए।
कार्यक्रम के संयोजक विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि 21 मार्च 1977 को जनता पार्टी की सरकार द्वारा आपातकाल हटाए जाने की याद में लोकतंत्र विजय दिवस मनाया जाता है। उन्होंने आह्वान किया कि जनपद स्तर पर गोष्ठियों और छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित कर युवा पीढ़ी को उस दौर के अत्याचारों से परिचित कराया जाए।
अध्यक्षीय संबोधन में हर प्रसाद सिंह पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए।
गोष्ठी में राम प्रकाश शर्मा, बाबूराम गंगवार, रामबाबू खंडेलवाल, सुरेंद्र सिंह, सुंदरलाल गुप्ता, महेश सक्सेना, नसीम अहमद, वेद प्रकाश गुप्ता, मनीराम मिश्रा, सुमंत महेश्वरी, राजेंद्र पाल सिंह सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार अटल, हर प्रसाद सिंह पटेल और विनोद कुमार गुप्ता ने लोकतंत्र रक्षक सेनानियों एवं उनके आश्रितों को सम्मानित भी किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!