Breaking News

कादरचौक पुलिस का बड़ा हाथ: अवैध शराब बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। थाना कादरचौक पुलिस ने अवैध शराब बनाने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उससे शराब बनाने के उपकरण और 20 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की और उसे न्यायालय में पेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि सूरजपाल पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम ककोड़ा थाना कादरचौक को ग्राम ककोड़ा के जंगल में खेत पर बनी झोपड़ी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से शराब बनाने के उपकरण और एक जरीकैन प्लास्टिक में 20 लीटर शराब बरामद की गई।
थाना कादरचौक पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 72/2026 धारा 60(2) Excise Act के तहत पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक इन्द्रवीर सिंह सहित पुलिस टीम शामिल रही।
पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और तस्करी करने वालों के लिए चेतावनी साबित हो रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!