Breaking News

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, दातागंज पुलिस की कार्रवाई

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। थाना दातागंज पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना दातागंज पर दर्ज मुकदमा संख्या 50/2026 धारा 137(2)/64(1) बीएनएस व 3/4(2) पोक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त मदनपाल पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम करतौली थाना बिनावर (हाल पता ग्राम कुढा कुठिया थाना दातागंज) को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार सहित पुलिस टीम शामिल रही।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!