Breaking News

श्री राम कथा महोत्सव में यज्ञ पूर्णाहुति, रवि महाराज ने बताया मर्यादित जीवन की राह

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। भगवान परशुराम इंटर कॉलेज नेकपुर में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव के नौवें दिन यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हुआ। कथावाचक रवि महाराज ने भगवान श्री राम के पवित्र आचरण और मर्यादित जीवन की शिक्षाओं को भावपूर्ण अंदाज में सुनाया।
कथावाचक ने राम भरत संवाद, जटायु मिलन, रावण-जटायु युद्ध, हनुमान मिलन, सुग्रीव-राम मित्रता, बालि वध, लंका दहन सहित अनेक प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि प्रभु श्री राम ने रावण का वध कर धर्म की स्थापना की और विभीषण को लंका का राजा बनाया। विभीषण ने श्री राम की शरण ली और अयोध्या पहुंचने पर नगरवासियों ने जयकारे लगाकर उनका स्वागत किया।
यज्ञ के दौरान प्रभु श्री राम, माता सीता, हनुमान, विभीषण, सुग्रीव, नल-नील, जामवंत और निषाद पर देवताओं ने पुष्प वर्षा की। अंत में नगरवासियों ने प्रभु श्री राम का राजतिलक उत्सव धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर रामबहादुर पांडेय, मुकेश वर्मा, अर्चना गुप्ता, दीपमाला गोयल, ग्रीश पाल, वीरेन्द्र धींगरा, पंकज शर्मा, कुसुम सक्सेना, पवन और निवेदिता शंखधार, एनसी मिश्रा, केएल गुप्ता, संजू साहू, विजय शंखधार, अंकुश, राम कुमार, अवनेश सक्सेना, उत्पल, अनिल, नरेश, हरिओम वर्मा, आदर्श, आशुतोष, दुर्गेश गुप्ता, दिलीप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में आरती, प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी ने भगवान श्री राम की कथा से जीवन में धर्म, भक्ति और मर्यादा की सीख ग्रहण की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the loveसरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण …

error: Content is protected !!