Breaking News

मुजरिया में पावर ट्रैक्टर हादसा: बच्चों की जान तो बची, पिल्ले की मौत, आरोपी पर कार्रवाई की मांग

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम ढकपुरा मीरा पुर में तेज रफ्तार पावर ट्रेक्टर से हुई दुर्घटना में एक कुत्ते का पिल्ला दबकर मारा गया, जबकि बच्चों की जान महज समय पर बचाई गई।
घटना के अनुसार, अर्चना देवी पत्नी नन्हे सिंह अपने घर के सामने खेल रहे बच्चों और पालतू कुत्ते के पिल्ले को बचाने के लिए दौड़ीं। उसी समय तेज रफ्तार से आ रहे पावर ट्रेक्टर पर चालक रीनू पुत्र किशनलाल का पहिया पिल्ले के ऊपर चल गया, जिससे उसका मुंह कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद अर्चना देवी थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। तहरीर में उन्होंने आरोपी ट्रैक्टर चालक रीनू और रामक्षी पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप भी लगाया।
अर्चना ने पुलिस से पिल्ले का पोस्टमार्टम कराने और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने घटना की जांच का आश्वासन दिया और पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।
पुलिस की कार्रवाई पर गांव में लोग निगाह बनाए हुए हैं और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्ती की अपेक्षा कर रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!