Breaking News

कमर्शियल गैस पर केंद्र का बड़ा फैसला: 20% बढ़ेगी सप्लाई, होटल-ढाबों को राहत

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
नई दिल्ली/बदायूं। केंद्र सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश जारी करते हुए 23 मार्च से कमर्शियल सिलेंडरों के आवंटन में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।
सरकार के इस फैसले के बाद कुल गैस आवंटन अब बढ़कर लगभग 50 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा, जिससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रेस्टोरेंट, ढाबों और होटलों को प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही फूड प्रोसेसिंग यूनिट, डेयरी कैंटीन और सरकारी सब्सिडी वाली कैंटीनों को भी इस फैसले से लाभ मिलेगा।
केंद्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों को ध्यान में रखते हुए 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाने पर भी जोर दिया है, जिससे उन्हें सस्ती और सुलभ गैस सुविधा मिल सके।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस फैसले से बाजार में गैस की उपलब्धता सुधरेगी और छोटे व्यापारियों को संचालन में राहत मिलेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!