Breaking News

बदायूं में पूर्ति विभाग की आकस्मिक छापेमारी, गैस एजेंसियों की जांच की गई

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जनपद की विभिन्न गैस एजेंसियों पर शनिवार को आकस्मिक छापेमारी की गई।
तहसील बिसौली स्थित मै. ओलंपिक गैस एजेंसी, बिसौली, राधा-माधव गैस एजेंसी वजीरगंज देहात और जय शिव गैस एजेंसी नगर क्षेत्र वजीरगंज पर की गई इस जांच में उपभोक्ताओं से पूछताछ की गई और बुकिंग व ई-केवाईसी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अलग काउंटर बनाए गए। उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग के दो दिन बाद गैस सिलेंडर उपलब्ध हो रहा है।
छापेमारी के दौरान यह भी देखा गया कि किसी रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग नहीं हो रहा था। संबंधित प्रतिष्ठान मालिकों को निर्देश दिए गए कि वे किसी भी हालत में घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करें और आवश्यकतानुसार कमर्शियल सिलेंडर की मांग से संबंधित तेल कंपनी से समन्वय स्थापित करें।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि निरंतर निरीक्षण और जांच के माध्यम से उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …