Breaking News

नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में मां चंद्रघंटा की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पहुंचकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित हनुमानगढ़ी देवी मंदिर, मोहल्ला संख्या पांच के दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर और देववाणी मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विशेष रूप से हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने माता रानी के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ प्रसाद वितरण भी किया गया, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!