Breaking News

हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन घायल, किशोरी की हालत गंभीर

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। शाहबाद-कछला हाईवे पर रफीनगर गांव के पास शनिवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक किशोरी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्सी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायलों में संभल जिले के काले सिंह पुत्र भूरे और नरेश पुत्र चंद्रपाल शामिल हैं। इनके साथ 14 वर्षीय किशोरी कुसुम भी थी, जिसे हादसे में सिर में गंभीर चोट आई है।
बताया गया कि तीनों मुजरिया थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर मुकैया निवासी मनोज कुमार के यहां आए थे और वहां से लौटते समय हादसा हो गया। मनोज कुमार के अनुसार, काले सिंह और नरेश रिश्तेदारी से वापस लौटते हुए कुसुम को अपने साथ संभल ले जा रहे थे, तभी रफीनगर के पास यह दुर्घटना हो गई।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि किशोरी के सिर में गहरी चोट है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शीतल देवल को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ‘भारत की बेस्ट टीचर’ का सम्मान

Spread the loveउपलब्धि से परिवार और देवल समाज में खुशी, मेहनत और समर्पण को मिला …