Breaking News

सिरतौल प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज, वारियर्स ने रॉयल्स को 15 रन से हराया

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरतौल में आयोजित सिरतौल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। उद्घाटन मैच में सिरतौल वारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिरतौल रॉयल्स को 15 रन से पराजित कर जीत दर्ज की।
मैच में सिरतौल रॉयल्स के कप्तान ताहिर गौरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए वारियर्स टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 87 रन बनाए। टीम की ओर से भोले दीक्षित ने शानदार 36 रन बनाए, जबकि शनि उपाध्याय ने 26 रनों का योगदान दिया। रॉयल्स की ओर से मनी उपाध्याय और देव ने दो-दो विकेट झटके, जबकि ताहिर गौरी को एक सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरतौल रॉयल्स की टीम ने तेज शुरुआत की और चार ओवर में बिना विकेट खोए 44 रन बना लिए। हालांकि इसके बाद टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 9 ओवर में 72 रन पर सिमट गई।
वारियर्स की कसी हुई गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग ने मैच का रुख बदल दिया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भोले दीक्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के पवन उपाध्याय, विजेंद्र सिंह, गफ्फार गौरी, अभय कुमार, भुवनेश उपाध्याय, सर्वेश उपाध्याय और गौरव शर्मा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!