संवाददाता : गोविंद देवल
बिसौली। कस्बे में उस वक्त खुशनुमा माहौल बन गया जब सऊदी अरब से उमरा की मुकद्दस इबादत पूरी कर मौलाना मुमताज हैदर वतन लौटे। नगर आगमन पर अकीदतमंदों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए फूलों से इस्तकबाल किया।
कस्बा सैदपुर निवासी सुनहरी मस्जिद के मुताबल्ली मौलाना मुमताज हैदर बीते दिनों उमरा अदा करने के लिए मदीना शरीफ गए हुए थे। उनके लौटने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग स्वागत के लिए जुट गए।
ए.आर. फिलिंग सेंटर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बिलाल मस्जिद के इमाम मौलाना शादाब रजा उवैसी, कादरी मस्जिद के इमाम मौलाना अफलाक रजा उवैसी और मदरसा जामिया हनफिया रजविया के नाजिम-ए-आला मुफ्ती शाने आलम मिस्बाही के नेतृत्व में भव्य इस्तकबाल किया गया।
इस मौके पर रोटरी आई हॉस्पिटल के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल, हाफिज मेहरबान खां, मशहूद खां हमदम, सपा नेता वाजिद खान, जाकिर खां, फराज खां, मुशाहिद अल्वी, मो. उमर, मो. कैफ, अमन खां, शम्सीर अब्बासी सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat