Breaking News

नामित सभासद मंगतराम का जोरदार स्वागत, फूल-मालाओं से हुआ अभिनंदन

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बिसौली। नगर पालिका परिषद बिसौली में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासद मंगतराम का नगर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान मंगतराम ने जिला एवं प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और क्षेत्र के विकास में सहयोग करें।
इस मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि मनोज शर्मा, दुर्गेश वार्ष्णेय, पूर्व अध्यक्ष अशोक वार्ष्णेय, हरिओतार वाल्मीकि, श्यामलाल, अशोक, चंदन वाल्मीकि, रमेश, अजय जमादार, प्रदीप, राकेश, धर्मपाल, संजय, प्रिया, विक्रम, रजनीश, हरिकेश, उमेश गिहार, पप्पू गिहार, नीरज, लटूरी, महेश, प्रमोद, आशीष, रामप्रकाश, रूपेश, वीरेंद्र, बॉबी, विशाल, दिलीप, नंदन, संजू, संतोष सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नए सभासद से क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!