Breaking News

मंच पर भावुक हुए मंत्री, बोले— “बहन-बेटियों की इज्जत और वोट दोनों खतरे में”

Spread the love

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर भावुक हो गए और फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने कहा कि “हमारी बहन–बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है और हमारे लोगों का वोट छीना जा रहा है।”
मंत्री के इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई। उन्होंने अपने संबोधन में समाज के हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि कमजोर वर्गों के अधिकारों का हनन हो रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उनका यह भावुक अंदाज चर्चा का विषय बन गया है और राजनीतिक गलियारों में भी इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
हालांकि, प्रशासन या अन्य पक्ष की ओर से इस बयान पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!