Breaking News

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, शव मोर्चरी में रखवाया

Spread the love

बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बरेली-मथुरा रेलवे लाइन पर एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, गांव शेखुपुर के पास रेलवे ट्रैक पर युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से पूर्व मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में नारायण ग्रीन हाउस में गूंजा सुंदरकांड, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी। श्री बालाजी जनकल्याण समिति (रजि.) की ओर से नगर …