Breaking News

बदायूं को मिली दिल्ली की सीधी रफ्तार: बरेली-नई दिल्ली एक्सप्रेस का विस्तार कासगंज तक मंजूर

Spread the love


उझानी (संवाददाता अभिनव सक्सेना)। केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा के प्रयासों से जिलेवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार ने बरेली-नई दिल्ली एक्सप्रेस का विस्तार बदायूं होते हुए कासगंज रेलवे स्टेशन तक करने को मंजूरी दे दी है। इससे अब हजारों यात्रियों को सीधे दिल्ली तक सफर करने की सुविधा मिल सकेगी।
इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में पुष्टि की गई है। यह स्वीकृति 20 नवंबर 2025 को बी.एल. वर्मा द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के संदर्भ में प्रदान की गई है। रेल मंत्रालय के इस फैसले को क्षेत्रीय विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि अब बदायूं और आसपास के जिलों के लोगों को दिल्ली जाने के लिए बार-बार साधन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह ट्रेन सीधी कनेक्टिविटी देगी, जिससे समय की बचत होगी और यात्रा अधिक आरामदायक बनेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि इस सुविधा से व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे, जिससे पूरे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा की मासिक बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर हुआ मंथन

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक गांव पैगा …