Breaking News

बिल्सी नगर पालिका में 5 नामित सदस्यों ने ली शपथ, विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Spread the love

बिल्सी (संवाददाता गोविंद देवल)। नगर पालिका परिषद बिल्सी में मंगलवार को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित पांच सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी बिल्सी श्री प्रेमपाल सिंह ने सभी नामित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वालों में गगन राठी, अनुराग शाक्य, संजीव वार्ष्णेय, श्रीमती नेहा वाल्मीकि एवं अमित मिश्रा शामिल रहे।
इस अवसर पर हरीश शाक्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्ञान देवी सागर एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश यादव सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!