Breaking News

बाल विवाह पर सख्ती: बदायूं में कार्यशाला में दिलाई गई शपथ, 1098 हेल्पलाइन पर जोर

Spread the love

बदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत स्काउट गाइड भवन बदायूं में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कोमल श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यशाला में महिला कल्याण विभाग से डीएमसी छवि वैश्य ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर प्रतीक्षा मिश्रा ने पीड़ित महिलाओं और बच्चियों को एक ही छत के नीचे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। वहीं चाइल्डलाइन के जिला समन्वयक कमल शर्मा ने बच्चों की सुरक्षा के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन 1098 के महत्व पर प्रकाश डाला।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से कांस्टेबल कुलदीप मिश्रा ने कहा कि किसी भी प्रकार की घटना होने पर तुरंत टोल फ्री नंबर पर सूचना दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है। कांस्टेबल रीतू उपाध्याय ने बाल तस्करी के मुद्दे पर जागरूक किया।
बाल कल्याण समिति की सदस्या सविता मालपाड़ी ने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया और पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी। वहीं समिति के अध्यक्ष नंद किशोर पाठक ने कहा कि आज महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ रही है, इसलिए बालक-बालिकाओं को समान रूप से शिक्षा देना आवश्यक है।
कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक वर्गों से जुड़े लोगों—पुजारी, मौलवी, पंडित, नाई, काजी, भंते, ब्यूटीशियन, बैंड-बाजा, हलवाई और टैंट व्यवसाय से जुड़े लोगों ने भी भाग लिया और बाल विवाह रोकने में सहयोग का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह की सूचना न मानने पर 1098 हेल्पलाइन पर दी जाएगी।
संस्था सचिव मीना सिंह और प्रोग्राम मैनेजर ने जनपद के पांच विकास खंडों में चल रहे अभियान की जानकारी दी। अंत में मुख्य अतिथि कोमल श्रीवास्तव ने सभी को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई और बच्चों की शिक्षा व सुरक्षा पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्था समन्वयक देवेंद्र पाल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में हितधारक एवं संस्था के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!