Breaking News

31 मार्च को खुलेंगी बैंक शाखाएं: सरकारी लेन-देन के लिए डीएम का आदेश

Spread the love


बदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन सरकारी कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अहम निर्णय लिया है। जिलाधिकारी बदायूं के आदेश पर 31 मार्च 2026 को जनपद की सभी कोषागार/एजेंसी बैंक शाखाएं खुली रहेंगी।
जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, राजकीय प्राप्ति एवं भुगतान कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। आदेश में भारतीय स्टेट बैंक सहित बदायूं, बिसौली, दातागंज, सहसवान, उझानी एवं बिल्सी क्षेत्र की सभी संबंधित बैंक शाखाओं को 31 मार्च को खुले रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस दिन सभी सरकारी लेन-देन सामान्य रूप से किए जाएंगे, जिससे विभागों के कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आमजन और विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी समय से मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास, छह आरोपी बरी

Spread the loveबदायूं। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते हत्या …