Breaking News

नवरात्रि में सक्रिय हुए सांसद आदित्य यादव, मां काली मंदिर में पूजा से लेकर मेले तक—जनता से सीधा संवाद

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। समाजवादी पार्टी के बदायूँ लोकसभा क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह धार्मिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लेकर जनता से सीधा संवाद करेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे बदायूँ स्थित मां काली नगला मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना से होगी। इसके बाद वह अपराह्न 1 बजे विधानसभा क्षेत्र गुन्नौर के ग्राम सिहोरा पहुंचेंगे, जहां श्री समाधि बाबा आश्रम सिहोरा मढ़ी में आयोजित नवरात्रि मेले में शिरकत करेंगे।
इस दौरान सांसद स्थानीय श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और क्षेत्रीय परंपराओं में सहभागिता निभाएंगे। दौरे के क्रम में वह बदायूँ लोकसभा क्षेत्र में आयोजित अन्य राजनीतिक एवं निजी कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
सांसद के इस दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं इसे आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!