Breaking News

नवरात्रि पर गूंजा वैदिक मंत्रों का स्वर, वृद्ध आश्रम में हवन-पूजन से भक्तिमय माहौल

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
हवन कार्यक्रम का संचालन पंडित सप्पू महाराज ने पूर्ण रीति-रिवाज के साथ कराया। आश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने भी श्रद्धा के साथ हवन में आहुति देकर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष वेदव्यास शर्मा सहित शिव गौड़, हरिओम, पन्नालाल, मुकेश और गोविंद शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बुजुर्गों की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और उपस्थित लोगों ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उनका हालचाल जाना। पूरे आयोजन ने सेवा, श्रद्धा और संस्कार का सुंदर संदेश दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …