Breaking News

बदायूँ में पुलिस का सख्त एक्शन—शांति भंग करने वालों पर गिरी गाज, 18 आरोपी दबोचे

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। जनपद में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शांति भंग करने वाले 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना उघैती क्षेत्र से 8 अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया। इनमें छोटेलाल, चंद्रप्रकाश, बदन सिंह, ताराचंद्र (ग्राम रायपुर कला) तथा रामप्रसाद, ओमवीर, धर्मवीर और सुनील (ग्राम वरवारा) शामिल हैं।
वहीं थाना उसहैत पुलिस ने भी 8 लोगों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इनमें मुन्नालाल, रामसच्चे (ग्राम पदमपुर), हसनू उर्फ चिरोंजी, ओमेंद्र (ग्राम शाहपुर), चरन सिंह, शांति स्वरूप (ग्राम उघौली) तथा नकील और मजीब (कस्बा उसहैत) शामिल हैं।
इसके अलावा थाना वजीरगंज पुलिस ने वासुदेव और आकाश (ग्राम ब्यौली) को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा और किसी भी तरह की अव्यवस्था फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में इग्नू में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 …

error: Content is protected !!