Breaking News

नवरात्रि में मिलावटखोरों पर शिकंजा—खाद्य विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा-दूध समेत 4 नमूने जांच को भेजे

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। चैत्र नवरात्रि के दौरान शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को जनपद के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छापेमारी कर 4 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा जिलाधिकारी के आदेश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) सी.एल. यादव और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत विशेष रूप से व्रत में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों—कुट्टू का आटा, दूध, घी, साबूदाना आदि की गुणवत्ता की जांच पर फोकस किया गया।
कार्रवाई के दौरान बिल्सी स्थित मुकेश किराना स्टोर से कुट्टू आटा, डहरपुर कला (दातागंज) में कमलेश के प्रतिष्ठान से दूध, मेन चौराहा दातागंज पर अरुण कुमार के प्रतिष्ठान से साबूदाना तथा भटौली (दातागंज) स्थित अनमोल डेरी से दूध का नमूना लिया गया।
संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि खाद्य सामग्री को ढककर रखें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें, केवल शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त उत्पाद ही बेचें तथा बिना लाइसेंस कारोबार न करें। वहीं आमजन को भी मिलावट के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह, खुशीराम और करन सिंह सहित पूरी टीम सक्रिय रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!