Breaking News

मेहनत ही सफलता की कुंजी: महाराणा प्रताप महाविद्यालय का 30वां वार्षिकोत्सव, मेधावियों का हुआ सम्मान”

Spread the love

बिल्सी। Maharana Pratap Government Postgraduate College में शनिवार को 30वां वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने की।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आवास विकास बदायूँ की प्राचार्या डॉ. श्रद्धा गुप्ता उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो, तब तक निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि डॉ. जे.पी. सिंह (प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय नाधाभूड़) ने अपने जीवन अनुभव साझा कर छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं जिला नोडल अधिकारी एनएसएस डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने सफलता के लिए स्पष्ट लक्ष्य, कड़ी मेहनत और समय प्रबंधन को जरूरी बताया।
कार्यक्रम में डॉ. हुकुम सिंह (विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा) ने अनुशासन और सकारात्मक सोच को सफलता का आधार बताया, जबकि प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को सही रणनीति बनाकर लक्ष्य प्राप्त करने की सीख दी।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस वर्ष महाविद्यालय के चैम्पियन छात्र वर्ग में मोनू यादव तथा छात्रा वर्ग में भावना ठाकुर रहीं। कार्यक्रम का संचालन शाहबुद्दीन अली खां ने किया। आयोजन में विशाल महर, अब्दुल रईस खां, सुभाष बाबू, सूरज पाल, प्रदीप कुमार, निर्देश कुमार तथा छात्राओं में यामिना वार्ष्णेय, आस्था माहेश्वरी, अनुराधा और फिजा कादरी का विशेष योगदान रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!