Breaking News

“मेहंदीपुर बालाजी की ज्योति बिल्सी में: कल 11 बजे अंबियापुर चौराहे से निकलेगा भव्य जुलूस”

Spread the love

संकट मोचन दरबार में स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, संत ने किया भक्तों से जुटने का आह्वान

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी।
मेहंदीपुर बालाजी धाम से पवित्र ज्योति प्रस्थान कर चुकी है, जो अब बिल्सी स्थित श्री संकट मोचन दरबार में स्थापित की जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, यह पावन ज्योति कल सुबह 11 बजे अंबियापुर चौराहे से भव्य जुलूस के रूप में श्री संकट मोचन दरबार, मोहल्ला नंबर 4 बिल्सी के लिए प्रस्थान करेगी। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
महंत पागल संजय पंडित ने सभी भक्तगणों से अपील करते हुए कहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कल सुबह 11 बजे अंबियापुर चौराहे पर एकत्रित होकर इस पावन यात्रा का हिस्सा बनें और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।
धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन को लेकर नगर में खासा उत्साह देखा जा रहा है और भक्तजन इसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटे हुए


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लेंसकार्ट के प्लेसमेंट में छाईं टीएमयू ऑप्टोमेट्री की बेटियां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज 22 स्टुडेंट्स …