Breaking News

ब्लूमिंगडेल स्कूल में प्रतिभा का धमाका: मेधावियों पर बरसे मेडल, तालियों से गूंज उठा परिसर!”

Spread the love

वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह में टॉपर्स समेत 100% उपस्थिति और अनुशासनशील छात्रों का हुआ सम्मान

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं।
ब्लूमिंगडेल स्कूल में शैक्षणिक सत्र के समापन अवसर पर वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य और गरिमामयी आयोजन किया गया। इस मौके पर पूरे वर्ष कड़ी मेहनत और लगन से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान न सिर्फ कक्षा स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किए गए, बल्कि अनुशासनशील और 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्रों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली। समारोह के दौरान पूरा परिसर तालियों की गूंज से गूंजायमान रहा।
विद्यालय अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम, लगन, एकाग्रता और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास है।
प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और समर्पण ही सफलता की कुंजी है, जो विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान व श्वेता मेंहदीरत्ता, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, कोऑर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। सभी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!