Breaking News

“भुगतान नहीं तो काम नहीं… 10 अप्रैल से आशा कार्यकत्रियों का ‘दस्तक अभियान’ बहिष्कार”

Spread the love

बकाया भुगतान न मिलने से नाराज, पूरे यूपी में हड़ताल का ऐलान; सरकार को दी चेतावनी

संवाददाता: गोविंद देवल

लखनऊ। ‘ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति’ के आह्वान पर प्रदेशभर की आशा कार्यकत्रियों ने 10 अप्रैल 2026 से ‘दस्तक अभियान’ के पूर्ण बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। बकाया भुगतान न मिलने से नाराज कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए साफ कर दिया है कि अब बिना भुगतान काम संभव नहीं है।
समिति की ओर से मुख्यमंत्री समेत संबंधित अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 का पूरा भुगतान अब तक लंबित है। कई बार मांग उठाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से कार्यकत्रियां आंदोलन को मजबूर हुई हैं।
पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि 10 अप्रैल से पहले बकाया भुगतान नहीं किया गया तो प्रदेशभर में दस्तक अभियान का बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यकत्रियों ने स्पष्ट किया कि जैसे ही उनका पूरा भुगतान सुनिश्चित होगा, वे तत्काल आंदोलन समाप्त कर काम पर लौट आएंगी।
आशा कार्यकत्रियों का कहना है कि वे लंबे समय से सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं, लेकिन समय पर भुगतान न मिलने से उनका आर्थिक संकट गहरा गया है।
अब देखना होगा कि सरकार इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेती है और 10 अप्रैल से पहले भुगतान कराकर इस बड़े आंदोलन को रोक पाती है या नहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!