Breaking News

बिसौली में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन

Spread the love

उपशीर्षक: सर्वसम्मति से उमेश गंगवार अध्यक्ष, अंकुश गुप्ता मंत्री और पंकज कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए

संवाददाता: आई एम खान , बिसौली (बदायूं)

बिसौली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्राथमिक संवर्ग) की ब्लॉक इकाई बिसौली की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई, जिसमें नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
बैठक में उमेश कुमार गंगवार को ब्लॉक अध्यक्ष, अंकुश गुप्ता को मंत्री और पंकज कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। जिला इकाई के अनुमोदन के उपरांत ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर सोनी अनार्य और मनोज कुमार का चयन किया गया।
चुनाव अधिकारी धीरज शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी ने पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित करते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक सोनी गुप्ता की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी ने की, जबकि संचालन अंकुश गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुहीउद्दीनपुर की बेटी अनम अंसारी ने नीट परीक्षा में गाड़ा सफलता का झंडा, 98.95 प्रतिशत अंक किए हासिल

Spread the loveसहसवान। क्षेत्र के मुहीउद्दीनपुर की होनहार बेटी अनम अंसारी ने नीट 2026 की …

error: Content is protected !!