Breaking News

बदायूं पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिल्सी पुलिस ने अभियान के तहत दबोचा, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिल्सी पुलिस को अहम सफलता मिली है। थाना बिल्सी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बिल्सी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान चन्द्रकेश उर्फ गाटी पुत्र सूरजपाल के रूप में हुई है, जो मु0अ0सं0 143/2026 धारा 65(2)/351(3) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित था।
पुलिस ने आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!