Breaking News

तेज गर्मी का अलर्ट: अगले सप्ताह तापमान में 6-8 डिग्री तक उछाल के आसार

Spread the love

शुष्क मौसम के चलते लू जैसे हालात, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं/प्रदेश। प्रदेश में शुष्क मौसम के चलते आने वाले दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक कोई सक्रिय मौसम तंत्र न होने के कारण तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जाएगी।
बताया गया है कि 12 अप्रैल तक 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रहेंगी। इसके बाद भी मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे गर्मी का असर और बढ़ेगा।
पूर्वानुमान के अनुसार आगामी एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना जताई गई है।
मौसम में इस बदलाव के चलते दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होगा। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
अचानक बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता बताई गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …