Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में एचपीवी जागरूकता अभियान, छात्राओं को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश

Spread the love

सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर विशेषज्ञों ने दी जानकारी, टीकाकरण को बताया जरूरी

संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी (बदायूं)

बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण और जागरूकता को लेकर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को गंभीर बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे चिकित्सक डॉ. पी.के. शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि एचपीवी टीकाकरण एक प्रभावी सुरक्षा कवच है, जो विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में सहायक होता है। उन्होंने टीकाकरण की उचित आयु, इसके लाभ और आवश्यकता पर सरल भाषा में प्रकाश डाला तथा छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण से दीर्घकालिक सुरक्षा सुनिश्चित होती है और कम आयु में यह अधिक प्रभावी रहता है। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को महिला सशक्तिकरण की आधारशिला बताया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा डॉ. शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा, “बेटी सुरक्षित तो कल उज्ज्वल। हमारा लक्ष्य छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है।”
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक राहुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, एकेडमिक हेड सी.के. शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ बेटी ही सशक्त समाज की नींव है और शिक्षा के साथ स्वास्थ्य जागरूकता भी उतनी ही आवश्यक है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्री रामलीला महोत्सव का उद्घाटन

Spread the loveउसहैत क्षेत्र के ग्राम कटरा सहादतगंज में गतवर्ष के भाति आयोजित श्री रामलीला …

error: Content is protected !!