हजारों बच्चों ने लिया हिस्सा, एसडीएम ने दिखाई हरी झंडी—शत-प्रतिशत नामांकन का दिया संदेश
संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी
बिल्सी। शासन की प्राथमिकता वाले ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत शुक्रवार को नगर में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली ने पूरे नगर में शिक्षा की अलख जगाते हुए अभिभावकों को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
रैली का शुभारंभ नगर के गांधी पार्क से एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव होता है। उन्होंने आह्वान किया कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और सभी अभिभावक अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन अवश्य कराएं।
रैली में हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ‘आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे’ और ‘पढ़ी-लिखी लड़की, रोशनी घर की’ जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। बच्चों के हाथों में आकर्षक स्लोगन लिखी तख्तियां लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही थीं।
खंड शिक्षा अधिकारी अंबियापुर गौतम प्रकाश के निर्देशन में आयोजित इस रैली का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना रहा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनका लाभ सभी को उठाना चाहिए।
रैली के सफल संचालन में एआरपी अमित गुप्ता, रमन सिंह और जयवीर सिंह का विशेष योगदान रहा। नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित ढंग से भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए रैली एनए इंटर कॉलेज पहुंची, जहां यह एक सभा में परिवर्तित हो गई। कॉलेज के प्रधानाचार्य रामवीर सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी अतिथियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी, मुकुल सिंह, राकेश यादव, शिव नारायण सिंह, अनुराय, ब्रजभान सिंह, केसरपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित
Budaun Amarprabhat