Breaking News

आखिरी ओवर में पलटा मैच, सिरतौल रॉयल ने 7 रन से मारी बाजी—फाइनल में धमाकेदार एंट्री

Spread the love

देव कुमार की अर्धशतकीय पारी और ताहिर गौरी की घातक गेंदबाजी बनी जीत की कुंजी

संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरतौल में चल रहे सिरतौल प्रीमियर लीग (एसपीएल) में शुक्रवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में सिरतौल रॉयल ने सिरतौल सुपर किंग्स को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मैच में आखिरी ओवर तक जबरदस्त रोमांच देखने को मिला।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी सिरतौल सुपर किंग्स के सामने सिरतौल रॉयल ने 10 ओवर में 121 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। रॉयल की ओर से ओपनिंग बल्लेबाज देव कुमार और अखिलेश ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। देव कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 रन बनाए, जबकि अखिलेश ने 14 रन जोड़े। इसके अलावा ताहिर गौरी ने 28 और आदर्श ने 17 रनों का योगदान देकर टीम का स्कोर मजबूत किया।
गेंदबाजी में सुपर किंग्स के अखिल पाठक और दीपक शर्मा ने 2-2 विकेट लेकर टीम को मैच में बनाए रखा।
122 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरतौल सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद शानदार रही। टीम ने पहले 6 ओवर में बिना विकेट खोए 87 रन बना लिए, जिससे मैच पूरी तरह उनके पक्ष में जाता नजर आ रहा था।
इसी बीच मैच का टर्निंग पॉइंट तब आया, जब सिरतौल रॉयल के कप्तान ताहिर गौरी गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटककर मुकाबले की तस्वीर बदल दी। इसके बाद सुपर किंग्स के बल्लेबाज दबाव में आ गए और टीम निर्धारित 10 ओवर में 114 रन ही बना सकी।
इस तरह सिरतौल रॉयल ने 7 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। शानदार प्रदर्शन के लिए देव कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के दौरान आयोजक पवन उपाध्याय, कपिल कुमार, विजेंद्र सिंह, गफ्फार गौरी, अतीक सैफी, सर्वेश उपाध्याय, गोपी किशन, कमल कुमार, गौरव शर्मा, अनुज गौड़ और सनी शाक्य सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!