Breaking News

रोजगार की राह दिखाएगा ‘यूएनएक्सटी’ ट्रेनिंग प्रोग्राम, 30 दिन में निखरेंगी छात्रों की स्किल्स

Spread the love

महाराणा प्रताप कॉलेज में नि:शुल्क प्रशिक्षण का शुभारंभ, इंटरव्यू से इंग्लिश स्पीकिंग तक मिलेगा प्रशिक्षण

संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी

बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को एसबीजीएस उन्नति फाउंडेशन के सहयोग से 30 दिवसीय ‘यूएनएक्सटी-इम्प्लॉयएबिलिटी स्किल ट्रेनिंग’ कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल शैक्षिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल विकास भी उतना ही जरूरी है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों को आत्मनिर्भर बनने और बेहतर रोजगार के अवसर हासिल करने में मददगार साबित होंगे।
उन्नति फाउंडेशन की ओर से रतनेश कुमार ने ओरिएंटेशन सत्र में विद्यार्थियों को कार्यक्रम की उपयोगिता और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह नि:शुल्क 30 दिवसीय प्रशिक्षण छात्रों को रोजगारोन्मुखी कौशल से सुसज्जित करेगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सॉफ्ट स्किल्स, प्रभावी संवाद कला, इंटरव्यू की तैयारी, अंग्रेजी बोलने की दक्षता, लाइफ स्किल्स एवं नैतिक मूल्यों जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास, व्यावसायिक दक्षता और सकारात्मक सोच का विकास करना है, ताकि वे अपने करियर में सफलता हासिल करने के साथ समाज में भी एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी पहचान बना सकें।
इस अवसर पर डॉ. शाहबुद्दीन अली, विशाल माहर, प्रदीप कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!