Breaking News

एसडीएम के व्यवहार पर भड़के किसान, तहसील में धरना—बिजली बहाली के आश्वासन पर माने

Spread the love

दलाली, भ्रष्टाचार और खाद कालाबाजारी के आरोप; चेतावनी—रवैया नहीं बदला तो आर-पार की लड़ाई

संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी

बिल्सी। उपजिलाधिकारी के कथित अप्रिय व्यवहार से नाराज किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को तहसील परिसर में किसान नेता डॉ. रवि नागर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से ही विभिन्न गांवों से किसान जुटने लगे और करीब 11 बजे धरना शुरू हुआ।
धरना स्थल पर पहुंचते ही एसडीएम प्रेमपाल सिंह और सीओ केके तिवारी ने किसानों से वार्ता की। एसडीएम ने अपने व्यवहार पर खेद जताते हुए समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया, जिसके बाद स्थिति कुछ हद तक शांत हुई।
इस दौरान डॉ. रवि नागर ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग में दलाली चरम पर है और सिमर्रा भोजपुर गांव में पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। शिकायतों के बावजूद अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रवैया नहीं बदला तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।
किसानों ने तहसील में लेखपालों पर भी भ्रष्टाचार और काम में देरी के गंभीर आरोप लगाए। साथ ही खाद की कालाबाजारी और किसानों को जबरन अन्य उत्पाद खरीदवाने की शिकायत भी की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने तत्काल एसडीओ को निर्देश देकर सिमर्रा भोजपुर की बिजली आपूर्ति बहाल कराई। इसके बाद किसान नेता डॉ. रवि नागर ने प्रशासन का आभार जताते हुए धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी।
धरने में पंडित राजेश शर्मा, श्यामपाल गुर्जर, बोहरन लाल, जयसिंह यादव, प्रमोद शाक्य, टीटू यादव, डॉ. सोमेंद्र सिंह, दीपक पांडे, संजय पाठक, मनोज गुप्ता, सुखपाल शाक्य, सत्यवीर, दुर्गेश, जयपाल, विनय पाराशरी, अनुरोध, ज्ञानप्रकाश, उमेश चंद्र, श्रीपाल, हरपाल, वीरेश भगत, भूरे शाक्य, सुखलाल मौर्य, बबलू सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!