Breaking News

अचानक गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर महिला घायल—घर का सामान हुआ तबाह

Spread the love

सिरासौल गांव में हादसे से मचा हड़कंप, पीड़ित परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के सिरासौल गांव में शुक्रवार को एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई, जबकि घर में रखा सामान मलबे में दबकर पूरी तरह नष्ट हो गया।
जानकारी के अनुसार सिरासौल पट्टी जसा निवासी सरोज यादव पत्नी शिव नारायण अपने घर में मौजूद थीं, तभी अचानक मकान की छत गिर पड़ी। मलबे की चपेट में आने से सरोज यादव घायल हो गईं। मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार कराया।
छत गिरने से घर में रखा कपड़े, चारपाई, पलंग, बर्तन और अनाज सहित अन्य घरेलू सामान मलबे में दब गया, जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
पीड़िता सरोज यादव ने बताया कि इस हादसे से उनका काफी नुकसान हुआ है और अब परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग जर्जर मकानों को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Spread the loveबिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन …

error: Content is protected !!