Breaking News

थाना दिवस में गूंजा जनता का दर्द, सीओ ने दिखाई सख्ती — मौके पर ही निपटीं कई समस्याएं

Spread the love

आंबेडकर जयंती को लेकर पुलिस अलर्ट, प्रतिमा स्थलों पर सुरक्षा के कड़े निर्देश

उसहैत। संवाददाता: गोविंद देवल

थाना उसहैत में आयोजित थाना दिवस के दौरान शनिवार को फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां पुलिस क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान दो दर्जन से अधिक मामलों पर सुनवाई हुई, जिनमें से कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करा दिया गया।
विशेष रूप से पाठक नगला और इटौआ गांव से आई महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए सीओ ने तत्काल कार्रवाई कर राहत दिलाई, जिससे फरियादियों के चेहरे पर संतोष दिखाई दिया।
थाना दिवस के उपरांत सीओ ने आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह को निर्देशित किया कि सभी प्रतिमा स्थलों पर उपनिरीक्षकों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए और पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था कायम रखी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
इस अवसर पर कानूनगो दुर्गपाल सिंह, भगवान दास, लेखपाल रामप्रताप सिंह, राकेश सिंह सहित पुलिस व प्रशासनिक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!