Breaking News

स्कूल चलो’ की गूंज से जागा गांव, बच्चों की रैली ने जगाई शिक्षा की अलख

Spread the love

प्रधानाध्यापक राशिद कादरी ने दिखाई हरी झंडी, नामांकन बढ़ाने को किया जोरदार आह्वान

दातागंज। संवाददाता: गोविंद देवल

विकासखंड दातागंज के ग्राम पुरैनी में शनिवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जनजागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली को प्रधानाध्यापक मोहम्मद राशिद कादरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसके साथ ही पूरे गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता का माहौल बन गया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राशिद कादरी ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराकर इस अभियान को सफल बनाएं।
रैली में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में जागरूकता संदेशों से सजी तख्तियां और गूंजते नारे पूरे गांव का ध्यान आकर्षित करते रहे। बच्चों का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम में श्रीकिशन वर्मा, चमन शर्मा, रोहित पटेल, शुभम गुप्ता, प्रेमलता शाक्य सहित विद्यालय स्टाफ, एसएमसी अध्यक्ष व सदस्य एवं ग्राम के गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जन्माष्टमी पर अस्थाई गौ आश्रय स्थल में श्रद्धा के साथ हुआ गौ पूजन

Spread the loveसहसवान, बदायूं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत कोल्हाई स्थित अस्थाई …