Breaking News

भटकी युवती को सुरक्षित घर पहुंचाया, महिला पुलिस की संवेदनशीलता की सराहना

Spread the love

रेलवे स्टेशन-बाजार में गश्त के दौरान मिली परेशान युवती, परिवार से मिलाया

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। महिला सुरक्षा के तहत चलाए जा रहे अभियान के बीच महिला थाना पुलिस ने सतर्कता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक भटकी युवती को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया।
रविवार को महिला थाना प्रभारी व मिशन शक्ति प्रभारी अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन व बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर रही थीं। इसी दौरान करीब 18 वर्षीय एक युवती अकेले घूमती और परेशान हालत में दिखाई दी।
पूछताछ में युवती ने बताया कि वह मीरा सराय, थाना सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली है और पारिवारिक डांट-फटकार के कारण नाराज होकर घर से निकल आई थी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवती के परिजनों से संपर्क किया।
कुछ ही देर में युवती के चाचा व ताऊ थाने पहुंचे और बताया कि वह उनके परिवार की बेटी है, जो नाराज होकर घर से चली गई थी और परिवारजन उसे तलाश रहे थे।
महिला थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए युवती को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान परिवार के लोगों ने पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
महिला थाना पुलिस की इस पहल से एक बार फिर साबित हुआ कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस पूरी तरह सजग है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!