मुखबिर की सूचना पर दबिश, 315 बोर का देशी हथियार बरामद
संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अजय यादव पुत्र बबलू यादव निवासी बाबा कॉलोनी थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार, आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
बरामदगी
एक देशी तमंचा 315 बोर
गिरफ्तारी टीम
उपनिरीक्षक प्रतीक चौधरी
कांस्टेबल देवांश कुमार
कांस्टेबल संजय कुमार
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Budaun Amarprabhat