फैजगंज बेहटा व उसावा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 315 बोर के तमंचे व कारतूस बरामद
संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। जनपद में अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को दोहरी सफलता मिली है। थाना फैजगंज बेहटा और उसावा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में दो अभियुक्तों को अवैध तमंचों व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान के अंतर्गत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम आसफपुर निवासी सत्यभान उर्फ कल्लू पुत्र नन्दराम यादव को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
वहीं, थाना उसावा पुलिस ने भी मुखबिर की सूचना पर ग्राम नगरिया भूरी निवासी मिन्टू पुत्र अतिराज उर्फ अतर सिंह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे भी न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिससे उनकी गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी।
बरामदगी (दोनों मामलों में)
02 अदद तमंचा 315 बोर
04 अदद जिंदा कारतूस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Budaun Amarprabhat