Breaking News

बदायूं-दिल्ली ट्रेन को मिली हरी झंडी, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा पहुंचे स्टेशन

Spread the love

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता समेत कई नेता रहे मौजूद, कार्यकर्ताओं में उत्साह

बदायूं, संवाददाता गोविंद देवल:

बदायूं से दिल्ली के लिए नई ट्रेन सेवा के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेते हुए ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी स्टेशन पर मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और स्टेशन परिसर में स्वागत की तैयारियां की गईं।
नेताओं ने इस नई ट्रेन सेवा को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे बदायूं और दिल्ली के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!