Breaking News

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा का बदायूं में भव्य स्वागत, हरि बोल सेवा समिति ने पहनाई विशाल माला

Spread the love

दिल्ली ट्रेन सेवा शुरू होने पर जताया आभार, गदा भेंट कर किया सम्मान

बदायूं, संवाददाता गोविंद देवल:

हरि बोल सेवा समिति द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा का बदायूं में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक एवं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मंत्री को विशाल माला पहनाकर तथा गदा भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बदायूं से दिल्ली के लिए प्रारंभ हुई नई रेल सेवा को लेकर मंत्री को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उपस्थित जनों ने कहा कि इस ट्रेन सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और बदायूं का दिल्ली से संपर्क और अधिक मजबूत होगा।
कार्यक्रम में हरि बोल सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, अनेकपाल पटेल, अंकित मौर्य, सुरजीत गुप्ता, हिमांशु कठेरिया एवं विश्वजीत गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान स्वागत और सम्मान का माहौल बना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!