Breaking News

दो बड़ी घटनाओं पर सक्रिय हुए सांसद आदित्य यादव, पीड़ित परिवारों से मिलकर दिलाया न्याय का भरोसा

Spread the love

🔹 दुष्कर्म पीड़िता का अस्पताल में जाना हाल, संभल में पिता-पुत्र की मौत पर जताया दुख; सख्त कार्रवाई की मांग

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं/संभल। समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव ने क्षेत्र में हुई दो गंभीर घटनाओं को लेकर सक्रियता दिखाते हुए पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशासन से दोनों मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की है।
सबसे पहले सांसद बिल्सी क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने दुष्कर्म की शिकार मासूम बच्ची का हाल जानने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में जाकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराने को कहा। सांसद ने स्पष्ट कहा कि इस तरह की जघन्य घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
इसके बाद सांसद आदित्य यादव संभल जिले के गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के थाना धनारी अंतर्गत गांव मलुआ (घेर भिरावटी) पहुंचे। यहां उन्होंने दो अप्रैल से लापता पिता-पुत्र नरेश और भीमसेन के शव मिलने के बाद शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
सांसद ने इस घटना को बेहद दुखद और चिंताजनक बताते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मामले का शीघ्र खुलासा कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
सांसद की इस पहल से पीड़ित परिवारों को कुछ हद तक सहारा मिला है, वहीं क्षेत्र में इन घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

छात्र की मौत के बाद निजी क्लीनिक सील, स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई

Spread the loveबिल्सी। बिल्सी तहसील क्षेत्र में कक्षा पांच के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में …