Breaking News

स्कूल चलो’ का गूंजा संदेश, बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Spread the love

शत-प्रतिशत नामांकन के लिए गांव-गांव पहुंची मुहिम, अभिभावकों से की अपील

संवाददाता: आई एम खान

बिसौली। क्षेत्र के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में “स्कूल चलो अभियान” के तहत बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना रहा।
रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर गांव की गलियों से होते हुए पुनः विद्यालय पर समाप्त हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने “स्कूल चलो अभियान, शिक्षा है हम सब का उजियारा”, “स्कूल चले हम” और “बेटा-बेटी सभी पढ़ाओ” जैसे नारे लगाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो चुका है और बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की रैलियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और शिक्षा के महत्व को समझें।
इस अवसर पर नीरज चौहान, विपलव भारती, रामौतार मौर्य, प्रवीण मिश्रा, डॉ. प्रमोद मिश्रा, अश्वनी शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भागीरथी गंगा घाट पर चला सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश

Spread the loveबिल्सी। नगर की दयालु मित्रगण सेवा समिति की ओर से सोमवार को कछला …