Breaking News

कविता के सुरों में गूंजी ‘केवल’ की याद, कवियों ने बांधा समां

Spread the love

काव्य गोष्ठी में नामचीन रचनाकारों का जलवा, आईएएस आयुष पाठक का हुआ सम्मान

संवाददाता:

बदायूँ। आई.पी.एस. केवल खुराना स्मृति मंच द्वारा जोगीपुरा स्थित शक्ति टेंट हाउस में काव्य गोष्ठी एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के नामचीन कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से देर रात तक माहौल को काव्यमय बनाए रखा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रामबहादुर व्यथित ने की, जबकि मुख्य अतिथि सतीश चंद्र शर्मा “सुधांशु” एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवि नरेंद्र गरल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद शैलेंद्र देव मिश्र ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
काव्य गोष्ठी में कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कामेश पाठक, सुनील शर्मा “समर्थ”, अशोक खुराना “वितान”, सुरेन्द्र नाज़, कुमार आशीष और विजय सक्सेना “विजय” सहित कई कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से जीवन, संवेदना और स्मृतियों को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम में आई.पी.एस. केवल खुराना की स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया। इस दौरान यू.पी.एस.सी. में 215वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस बने आयुष पाठक का शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।
गोष्ठी में महेश मित्र, प्रमोद पाठक, डॉ. गीतम सिंह, गुरुचरण मिश्र, विष्णु असावा, ओजस्वी जौहरी आदि कवियों ने भी काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील शर्मा “समर्थ” ने किया, जबकि अंत में विवेक खुराना ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!