Breaking News

ईंधन संकट के बीच राहत, पेट्रोल पंप पर मानक अनुसार मिल रहा पेट्रोल

Spread the love

आसफपुर के अनन्या फिलिंग स्टेशन पर संतोषजनक व्यवस्था, वाहन चालक दिखे खुश

संवाददाता:
आसफपुर (बदायूँ)। ईंधन की कमी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच स्थानीय क्षेत्र के अनन्या फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल वितरण की व्यवस्था सुचारु पाई गई। यहां चार पहिया और दुपहिया वाहन चालकों को नियमानुसार पेट्रोल मिलने से लोगों ने संतोष जताया।
पेट्रोल पंप पर पहुंचे वाहन चालकों का कहना है कि उन्हें मानक के अनुसार पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा। इसके चलते वहां मौजूद लोग संतुष्ट और खुश नजर आए।
गौरतलब है कि इन दिनों गैस और पेट्रोल जैसे ईंधन संसाधनों को लेकर क्षेत्र में हलचल बनी हुई है। ऐसे में संबंधित पेट्रोल पंप पर सुचारु व्यवस्था लोगों के लिए राहत का कारण बन रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …